सौजन्य पीआईबी

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे सात दिवसीय उत्तर-पूर्व राज्यों के दौरे पर गुरुवार को त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री 17 से 23 सितंबर तक त्रिपुरा, आसाम, नागालैंड, मणिपुर एवं अरुणाचल प्रदेश राज्यों के दौरे पर रहेंगे। श्री चौबे दौरे के क्रम में मंत्रालय से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से केंद्र की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।




