गया -धूमधाम के साथ निकली प्रभु श्री राम व हनुमान जी की शोभायात्रा।

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

भारतीय संस्कृति के घट घट में रचे बसे प्रभु राम के जन्म दिवस चैत्र शुक्ल नवमी को बड़े धूमधाम से गया शहर में भी जयंती मनाई गई। श्री राम जन्म महोत्सव के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर से हिंदू युवा शक्ति, सूरजकुंड की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई ।भगवान श्री राम एक नाम मात्र नहीं है बल्कि सनातन धर्म संस्कृति की पहचान है। मानव जन्म के साथ रामलला और मृत्यु के साथ रामनाम से ही विदा किया जाता है।जन-जन में मन में श्री राम की छवी बसी हुई है। राम केवल एक राजा या देवता नहीं बल्कि मर्यादा, प्रेम, त्याग और कर्तव्य के प्रतीक है।

आज बाहरी राम से अधिक भीतर के राम को जागने की जरूरत है। राम का काम हनुमान जी के बिना नहीं चलती है, बजरंगबली के अर्चना बिना भगवान राम की पूजा पूरी नहीं हो सकती। भारतीय संस्कृति के प्राण प्रभु श्री राम और प्रभु हनुमान है।श्री राम जन्मोत्सव में गया में देसी विदेशी कलाकारों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में घोड़े ऊंट के साथ भारी संख्या में गायपल पंडा समाज के युवा पारंपरिक पोशाक में विभिन्न हथियारों के साथ चल रहे थे। इस बार महिला शक्ति का भी बेजोड़ उदाहरण देखने को मिला। दुर्गा वाहिनी संगठन सहित विभिन्न महिला संगठनों ने पारंपरिक वेशभूषा में हथियारों के साथ जुलूस में साथ चल रही थी।



रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment