रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के रहिका बेनीपट्टी स्टेट हाइवे 52 पर सड़क दुर्घटना में एक 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मामला अरेर थाना क्षेत्र का है जहां आज दोपहर जुम्मे की नमाज अदा करने मस्जिद के लिए जा रहे मोहम्मद इब्राहीम के पुत्र मोहम्मद दिलकश को अज्ञात वाहन ने अरेर पुवारी टोला के समीप जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दिलकश स्टेट हाइवे के किनारे जा गिरा। नमाज अदा होने के बाद मस्जिद से जब उसके मोहल्ले के अन्य लोग घर के तरफ लौट रहे थे तो सड़क पर उसकी टोपी दिखाई दिया। संदेह होने पर तलाश करने पर दिलकश सरक किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उस के नजदीक जाकर देखा तो उसकी सांसे थम चुकी थी। ये खबर उसके घर बालो जैसे ही पहुंची वहां कोहराम मच गया। दिलकश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं उसके पिता मोहम्मद इब्राहीम दिल्ली में मजदूरी करते हैं।
दिलकश को किस गारी ने ठोकर मारी, इसे कोई देख नहीं सका। ठोकर मारने के बाद उक्त अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला । मृतक दिलकश के परिजनों ने बताया कि वह नमाज के लिए घर से निकला था। उसके अन्य साथी पहले ही मस्जिद जा चुके थे। उसे थोड़ी देर हुई तो वह अकेले ही पीछे से मस्जिद के लिए जा रहा था। लेकिन वह मस्जिद नहीं पहुंच सका और हादसे का शिकार हो गया। जब लोग नमाज के बाद घर लौट रहे थे तो देखा कि उसे किसी गारी के ठोकर मार दी है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बेनीपट्टी मधुबनी स्टेट हाइवे 52 को जाम कर दिया। इसी क्रम में एक काफ़िले के साथ गुजर रही सुरक्षा वाहन भीर में घिर गई। जिस पर लोगों ने गुस्सा उतारते हुए तोड़ फोड़ की। तब तक घटना की जानकारी अरेर थाना को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि दल बल के साथ पहुंची और भीड़ को शांत करने की कवायद में जुट गई। साथ ही डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इधर घटना को लेकर भीड़ का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। देर तक सड़क जाम रहने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। स्थिति को गंभीर होता देखते हुए मौके पर रहिका व बेनीपट्टी थाना के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार और शिवशरण साह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मध्यस्थता से जाम को खाली करवाया जा सका। साथ ही शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्ट के लिए भेज दिया है।




