:- रवि शंकर अमित!
जीजा पर चचेरी साली से दुष्कर्म का आरोप हुआ गिरफ्तार
– बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ जीजा पर साली से दुष्कर्म का आरोप लगा है, मामला पुलिस में पहुँचते ही आरोपी क़ो गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है!मामला बलिया थाना क्षेत्र की है। आरोप है की युवक लड़की को बहला फुसलाकर घर के बगल में ले गया उसके बाद लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने इस घटना की सूचना अपने माता और पिता को दी। माता-पिता ने बलिया थाना को घटना की सूचना दी,बलिया थाने की पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, घटना के संबंध में महिला पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि एक लड़की को उसके घर के बगल में ही एक लड़का के द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक खगड़िया जिले के रहने वाला रंजन पासवान है जो रिश्ते में लड़की का चचेरा जीजा है। आरोपी मंगलवार की रात अपने ससुराल आया था। हालांकि आरोप ने घटना क़ो निराधार बताया है, और ससुराल पक्ष में आपसी विवाद होने के कारण फंसाने का आरोप लगा रहा है! वहीं पुलिस मामले की जाँच में जुटी है!
बाइट- पुलिस पदाधिकारी




