रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!
जमुई भजौर गांव के पास बालू लदा चलती ट्रक में लगी आग, बाल- बाल बचा चालक व उपचालक, अग्निशमन ने आग पर पाया काबू
जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग पर भजौर गांव के पास बुधवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते भीषण आग पूरे ट्रक में फैल गई।इस अगलगी में चालक और उपचालक बाल- बाल बच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर टाउन थाना की पुलिस भी पहुंच गई। उंसके बाद अग्निशमन वाहन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पाया गया।तब तक ट्रक का अधिकांश भाग जल चुका था। आग़ कैसे लगी है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है ।बताया जाता है कि बालू लदा ट्रक तेज रफ्तार में जा रही थी। जैसे ही भजौर गांव के पास पहुंची इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई इस आग लगी की वजह से ट्रक चालक और उपचालक ने ट्रक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। ट्रक लखीसराय जिले के इंग्लिश मोहल्ला निवासी अनिल दुबे का बताया जाता है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है
वाइट -टाउन थाना एस आई




