रामनवमी जुलूस के लिए ID प्रूफ और गानों की लिस्ट जमा करना अनिवार्य, ड्रोन से होगी निगरानी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमन कुमार

रामनवमी जुलूस के लिए प्रशासन सख्त,नवादा में जुलूस के लिए ID प्रूफ और गानों की लिस्ट जमा करना अनिवार्य, ड्रोन से होगी निगरानी

नवादा में रामनवमी जुलूस को लेकर नगर थाना में महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक हुई। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए।

अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार और एसडीपीओ हुलास कुमार ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने जुलूस के लिए कड़े नियम बनाए हैं। जुलूस में शामिल होने वाले 10 लोगों को अपना पहचान पत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी थाने में जमा करनी होगी। साथ ही जुलूस में बजाए जाने वाले गानों की प्रति भी पहले से थाने में देनी होगी।

हेडक्वार्टर डीएसपी परवेज आलम ने एसपी अभिनव धीमान का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। भड़काऊ गाने बजाने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

त्योहार के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। विशेष पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। बैठक में सभी समुदायों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार, विभिन्न थानों के प्रभारी और अंचलाधिकारी दीपेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment