प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में नगर निगम के सफाई कर्मी 7 सितंबर से हड़ताल पर हैं जिस वजह से शहर में कचरों का अंबार लग गया है। आज नगर आयुक्त कुछ स्थाई सफाई कर्मियों के साथ कचहरी रोड में सफाई और कचरा उठाव कराने पहुंचे जहां हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध किया । इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने कचरा उठा रहे कर्मचारियों को जहां रोक दिया वही जमकर हंगामा भी किया। इस दौरान ट्रैक्टर में उठाए गए कचरे को महिलाओं ने फिर से सड़क पर फेंक दिया। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि वह लोग भी उनके भाई हैं उनसे हड़ताल का समर्थन करने की गुहार लगाई गई इसके बाद उन्होंने हड़ताल का समर्थन किया और सफाई कार्य को बंद कर दिया है इस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ है। वहीं नगर आयुक्त ने कहा कि हड़ताल करना उनका अधिकार है लेकिन अगर सफाई कार्य में बाधा करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी, कुछ जगहों पर सफाई हुई है लेकिन विरोध की वजह से बंद हुआ है फिर शाम में सफाई की जाएगी।




