रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- बिहार सरकार क़े मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मन्त्री रत्नेश सादा एवं पीएचईडी मन्त्री नीरज कुमार सिंह संयुक्त रूप से अनुमंडल कार्यालय बीरपुर परिसर स्थित नवसृजित अवर निबंधन कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, डीडीसी सुधीर कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार क़े साथ साथ अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान संगीतज्ञ उमेश झा के नेतृत्व में बच्चियों ने स्वागत गान की प्रस्तुति की।
वही मंच से अपने सम्बोधन मे डीएम कौशल कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जनवरी मे अपनी प्रगति यात्रा क़े दौरान कहा था कि वीरपुर मे निबंधन कार्यालय की शुरुआत की जाएगी। वहीं घोषणा क़े 16 दिनों क़े बाद विभागिये स्वीकृति मिली। और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद किए कि आपके प्रयास से ये सपना इतनी जल्द साकार हुआ, जहां आज पहले दिन दो निबंधन हुआ है।
डीएम ने आगे कहा कि बहुत जल्द केंद्रीय विद्यालय मैं नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी ।
अपने सम्बोधन मे मन्त्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि निबंधन कार्यालय का खुलना वीरपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
आगे कहा कि अब भीमनगर की बारी है जहाँ 30 बेड का अस्पताल भीमनगर मे सात अप्रैल को पूरा किया जाएगा। वीरपुर पर्यटन स्थल बनेगा। फिजिकल मॉडलिंग सेंटर बनकर तैयार है। जो बड़ा काम हुआ है। एयरपोर्ट भी चालु होगा। इसके लिये जिले को 48 करोड़ की राशि प्राप्त हो गई है।
ललितग्राम मे 70 एकड़ की खाली जमीन अधिग्रहित कर फैक्ट्री लगाने का काम प्रारंभ किया जाएगा ।
वही मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मन्त्री रत्नेश सादा ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं माननीय मुख्यमंत्री की ये देन हैं कि अब यहां के लोगों को पचास किलोमीटर जाना नहीं पड़ेगा, आज यहां के लोगों को दिवाली मनाने का समय है, पटाखें फोड़ने का समय है।
कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।




