रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के अकौन्हा, जयनगर में आयोजित होने वाली आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आज बजरंग अखाड़ा अकौन्हा का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में एसडीओ वीरेंद्र कुमार, एसडीपीओ विप्लव कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार और देवधा थाना अध्यक्ष प्रति भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।
जहां पदाधिकारीयो ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। प्रशासन ने आयोजन समिति एवं स्थानीय निवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। वही लोगों को बताया गया है कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त एवं प्रशासन ने जानकारी दी कि शोभायात्रा के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल के अलावा स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय समिति के सहयोग से निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
तो वही स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे परंपरा एवं मर्यादा का पालन करते हुए रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस वर्ष की शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए विशेष झांकियों, भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। प्रशासन और आयोजन समिति के संयुक्त प्रयास से यह पर्व शांति और उल्लास के वातावरण में संपन्न होने की उम्मीद है।




