:- न्यूज़ डेस्क!
धर्मांतरण प्रतिबंध एवं श्रीमद्भागवत गीता के प्रचारक स्वामी कृष्णानंद ने अनमोल कुमार को गीता भेट किया
दिल्ली। संपूर्ण राष्ट्र में धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगने और श्रीमद्भागवत गीता का प्रचार प्रसार में लगे स्वामी कृष्णानंद झा ने पत्रकार अनमोल कुमार को श्रीमद्भागवत गीता भेट करते हुए कहा कि गीता 4 वेदों का सार है । 1008 उपनिषदों में मिलेगा संक्षिप्त श्रीमद्भागवत गीता।
स्वामी कृष्णानंद ने इस औपचारिक भेट में कहा कि क्यों व्यर्थ की चिंता करते हो? किससे व्यर्थ डरते हो? कौन तुम्हें मार सकता है? आत्मा न पैदा होती है, और न ही मरती है।
उन्होंने कहा कि जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है जो होगा वह भी अच्छा होगा। तुम भूत का पश्चाताप न करों । भविष्य की चिंता न करो, वर्तमान चल रहा है। तुम्हारा क्या गया जो तुम रोते हो। तुम क्या लाए थे और क्या लेकर जाओगे। परिवर्तन संसार का नियम है। मृत्यु ही जीवन है। जो ईश्वर को समर्पित कर दे वही व्यक्ति आनन्दित है।




