बाढ़ के फर्नीचर गोदाम में लगी भयानक आग, दो गाएं जलकर मरी तीन झूलसी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

फर्नीचर बनाने के गोदाम में देर रात्रि लगी आग, गोदाम से सटा स्कूल भी, वहां बंधी पांच गाय में दो गाय जलकर मरी।

बाढ़ थाना अंतर्गत बेढ़ना पंचायत के शांति टोला मोहल्ला में एक फर्नीचर बनाने की गोदाम में रात्रि लगभग 12:00 बजे आग लग गई। वहीं पांच गाय भी बांधी थी। जिसमें से दो गाय जलकर मर गई, वहीं तीन गाय झुलस गई है। फर्नीचर बनाने की गोदाम में लगभग 12 लाख के लकड़ी से बने पलंग व अन्य सामग्री जलकर राख हुई है। वही गोदाम से सटे द इंपीरियल एकेडमी स्कूल भी चलाया जाता है जिसमें लोगों ने मिलकर आग लगने से बचाया।
सुमन कुमार ने बताया कि लगभग 12:00 बजे रात्रि में एक पड़ोसी ने घर में जाकर आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद सभी लोग आनन-फानन में फर्नीचर बनाने की दुकान में पहुंचे। तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थी। हम लोगों ने आग को बुलाने का प्रयास किया। जिसके बाद अग्निशामक को इसकी सूचना दी गई। अग्निशामक लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक पूरा गोदाम जलकर राख हो गया था।
मिथिलेश कुमार ने बताया कि पांच गाय को अंदर बांधकर गोदाम बंद कर घर चले गए थे। जिसके बाद गोदाम के बगल के एक व्यक्ति ने आग लगने की जानकारी घर जाकर दी। जब तक हमलोग वहां पहुंचे, आग की लपटें तेज हो चुकी थी। अंदर बंद दो गाय जलकर मर गई, वहीं तीन गाय को किसी तरह बचाया गया। गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया है। गोदाम से सटे एक स्कूल भी है लेकिन आगजनी से स्कूल को बचाया गया।

बाइट – पीड़ित गृहस्वामी

Join us on:

Leave a Comment