बाढ़- लल्लू मुखिया के घर पर डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तिहार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-बाढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक उम्मीदवार और लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया। बाढ़ अनुमंडल के सभी सात थानों की पुलिस बाढ़ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में लल्लू मुखिया के घर पर पहुंची। उनके घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर उनके फरार होने की मुनादी की और सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती किए जाने की घोषणा की। इस दौरान लल्लू मुखिया के सैकड़ों समर्थक उनके घर पर जमा हो गए।
लल्लू मुखिया के परिजनों ने घर पर इश्तिहार चिपकाने का विरोध किया।
प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए इश्तिहार चिपकाया है। जिस घर पर इश्तिहार चिपकाया गया है वह सिर्फ कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया का नहीं है। इसमें सभी भाइयों का हिस्सा है और इसी में लोहिया जनता दल का पार्टी कार्यालय भी है। इस मामले को लेकर जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है। जब लल्लू मुखिया हाईकोर्ट की शरण में है उसके बाद यह कार्यवाई की गई है।
बाढ़ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था जिसके बाद भी वह न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश से इश्तिहार चिपकाए गया है। इश्तिहार तामिल करने के बाद भी अगर यह आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेश से इनके चल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया पर फरवरी 2023 में बिंद थाना क्षेत्र के दुल्लुरपुर गांव निवासी कमलेश प्रसाद की गोली मारकर हत्या का आरोप लगा है। 10 फरवरी 2023 को कमलेश प्रसाद अपनी बेटी को एएनएस कॉलेज से अपनी परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान नदावाँ गांव के पास कोनहर पर बेटी के सामने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

बाइट – अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment