बेगूसराय-स्नान के दौरान गंडक नदी में डूबने से 2 मासूम बच्चे की मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंडक नदी में दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई ।जिसमें एक का शव लोगों ने गंडक नदी के पानी से बरामद कर लिया है। जबकी दूसरे की खोजबीन जारी है। यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अहौक घाट स्थित गंडक नदी की है।मृतक की पहचान अहौक घाट कीर्ति टोल गांव के रहने वाले रबीन यादव के 8 वर्षीय पुत्र अरब कुमार एवं अमरजीत यादव के 6 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गंडक नदी में स्नान कर रहे थे, स्नान करने के दौरान ही दोनों बच्चे क़ो डूबते देख लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया,लेकिन बचा नहीं सका। और दोनों डूब गया। काफी खोजबीन के बाद अरब कुमार का शव लोगों ने गंडक नदी के पानी से बरामद किया है। जबकि सूरज कुमार की खोजबीन अभी भी जारी है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी है। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment