भारत-नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ एक संदिग्ध को एसएसबी ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

संदिग्ध के पास से 48 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बाइक जब्त

ऐंकर– मधुबनी जिले से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 48 वीं वाहिनी, जयनगर के जवानों को कार्रवाई के दौरान एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। भारत-नेपाल सीमा पर बेतौन्हा चौकी के जवानों ने विशेष गश्त के दौरान ब्राउन शुगर के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पकड़े गए संदिग्ध के पास से पॉलिथीन में लिपटी हुई 48 ग्राम ब्राउन शुगर और एक बजाज पल्सर बाइक भी बरामद की गई। वहीं घटना को लेकर 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा, “हमारी टीम द्वारा किए गए इस सफल अभियान से यह साफ है कि हम चौकसी और सतर्कता के साथ तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। हम इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे। गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति और जब्त सामान को पुलिस स्टेशन जयनगर को आगे की कार्रवाई को लेकर सौंप दिया गया है।

ये कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर बेतौन्हा चौकी के जवानों द्वारा विशेष गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को 48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सीमा स्तंभ संख्या-269/06 से लगभग 2.3 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र की ओर की गई। गिरफ्तार व्यक्ति का पहचान श्याम लाल सिंह, 31वर्ष, पिता जगजीवन सिंह, गांव- हथलेटवा, कमलाबाड़ी, थाना-जयनगर (मधुबनी) के रूप मे किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति बाइक से नेपाल जाने के प्रयास में था। लेकिन सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सफल अभियान के तहत उसे नेपाल प्रवेश करने से पहले पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पॉलिथीन में लिपटी हुई 48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जिसका पंजीकरण नंबर बीआर32एडी- 3289 है। गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति और जब्त सामान को पुलिस स्टेशन जयनगर को सौंप दिया गया है।

जानकारी देते हुए सशस्त्र सीमा बल 48 वीं वाहिनी, जयनगर के उप कमांडेंट (प्रचालन) संतोष कुमार निमोरिया ने कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर इस संदिग्ध की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने अपने बयान में कहा, हमारी टीम द्वारा किए गए इस सफल अभियान से यह साफ है कि हमारी चौकसी और सतर्कता तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। हमरा इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।

Join us on:

Leave a Comment