भगालपुर मायागंज अस्पताल में मेडिकल छात्रों ने किया प्रदर्शन!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज मेडिकल के छात्रों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया, विद्यार्थियों के द्वारा परीक्षा परिणामों में घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है उनका कहना है की परीक्षा परिणाम सही तरीके से घोषित नहीं किया गया जिसके कारण इस साल हमारे बैच में लगभग 40 बच्चे फेल हो गए ऐसा ना कभी हुआ था और ना कभी हो सकता है हर साल एग्जाम होता है और तीन से चार बच्चे ही फेल होते थे लेकिन इस बार परिणाम कुछ ऐसा घोषित किया गया कि 40 से भी ज्यादा बच्चे को फेल कर दिया गया, कई छात्र छात्राओं को एक मार्क्स से फेल कर दिया गया है, 1 मार्क्स से फेल होना कैसे संभव है उन लोगों को यह समझना होगा कि जिन छात्रों के साथ ऐसा हुआ है वह किस स्थिति से गुजर रहे होंगे, यह पूरी तरह से अमानवीय है हम छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम का विरोध करते हैं हमारी मांगे हैं की पुनः कॉपी जांच कराई जाए, और सही तरीके से परिणाम को घोषित किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment