पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना 26 मार्च 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment