सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए ठेले वालों के आतंक से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश, किया प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर :- संतोष चौहान, सुपौल।

– सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए ठेले वालों के आतंक से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश ,प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम कर किया नारेबाजी

– नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस के सामने स्थानीय व्यवसायियों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मालूम हो कि ऑटो वाले और सड़क किनारे लगाये ठेले वाले के बीच ऑटो घुमाने को लेकर मारपीट की घटना हुई थी, मारपीट की घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय व्यवसाययों का कहना है कि ठेले वाले का मनोबल इतना बढ़ गया है की दुकान के आगे जबरन ठेला लगाकर दुकानदारी करने में बाधा डालते हैं वहीं उन्होंने कहा ऑटो चालक के द्वारा ठेलेवाले के खिलाफ सदर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सदर थाने की पुलिस के द्वारा कोई भी गिरफ्तारी नहीं की गई है उसी के आक्रोश में हम लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक सड़क जाम रहेगा वही सदर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम छुड़वाया।
Byte :- सुनील कुमार चौधरी (स्थानीय व्यवसायी) सुपौल बाजार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें