रिपोर्ट अनमोल कुमार
सकारात्मक सोच से शारिरिक ओर मानसिक समस्याओं का होगा समाधान : ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिमराही राघोपुर के द्वारा स्थानीय ओम शांति केंद्र के सभागार में 89 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलयक्ष में सकारात्मक सोच द्वारा स्वर्णिम समाज की स्थापना विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के राजविराज नेपाल क्षेत्र के क्षेत्रिय प्रभारी राजयोगिनी भगवती दीदी, सिमराही नगर पंचायत के मुख्य पार्षद यशोदा देवी ,स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी बबीता दीदी, समाजसेवी भूपेंद्र नारायण यादव, माउंट आबू राजस्थान से आए हुए सदानंद भाई जी,व्यावसायिक अनिल कुमार महतो ,उप पार्षद विनीता देवी, टेकनिया वाल्ड स्कूल के डायरेक्टर अतुल कुमार, मंजुदेवी, सत्यनारायण भाई, रागिणी देवी, शाबित्री देवी, ब्रह्माकुमारी अमला दीदी, बिना बहन,पूजा बहन, शांति देवी, ब्रह्माकुमार राम लखन भाई जी बालकृष्ण भाई जी,किशोर भाईजी, नीलम देवी इत्यादियो ने संगठित रूपमे दिप प्रजवल्लित करके किया। फिर के कटिंग करके शिव जयंती महोत्सव मनाया झंडातोलन किया और शिव और शंकर के चैतन्य झांकियां के साथ पूरा नगर परिक्रमा करते हुए सिमराही बाजार के व्यावसायिक इंद्रदेव चौधरी जी के निवास स्थान पर भव्य प्रवचन कार्यक्रम हुआ।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के राजविराज नेपाल क्षेत्र के मुख्य प्रभारी राजयोंगिनी ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी ने कहा की सकारात्मक सोच द्वारा ही हम अपने तन, मन को स्वस्थ रख सकते हैं। और शारीरिक मानसिक समस्याओं को दूर भगा सकते हैं ।इससे बढ़कर समाधान और दूसरा कोई नहीं है इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक चिंतन सकारात्मक सोच रखना चाहिए जरूरी है।
स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगीनी बबीता दीदीजी ने अपने उदबोधन देते हुए कहा कि
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना जरूरी है। और शरीर के साथ साथ आत्मा को भी परमात्मा के साथ योग लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा परमात्मा हम सभी मनुष्य आत्माओं के परमपिता हैं। परमात्मा से योग लगाने से आत्मा में दिव्य गुण और शक्तियां जागृत होने लगती हैं। आत्मा सुख, शांति, प्रेम, पवित्रता की अनुभूति करती है। राजयोग मेडिटेशन के प्रयोग से सभी तरह की मानसिक समस्याओं से समाधान मिल जाता है। आप सभी भाई-बहनों का परमात्मा के
घर में स्वागत है। इस शिविर में बताई गई बातों को जीवन में धारण करेंगे तो आपकी बीमारी दूर हो जाएगी। तन और मन दोनों स्वस्थ होंगे।
ब्रह्माकुमारी बबीता दिदीजी ने कहा कि अपनी जीवन की समस्याओं को परमात्मा शिव पिता पर अर्पित कर हल्के रहेंगे तो सब बीमारियों से मुक्त रहेंगे। तनाव से ही सब बीमारियां होती हैं।
प्रमुख अतिथि समाजसेवी भूपेन्द्र यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा ब्रह्माकुमारीज संस्थान का प्रयास है कि लोगों के जीवन से मानसिक और शारीरिक समस्याओं को दूर करना। राजयोग मेडिटेशन और हेल्दी लाइफ स्टाइल के समन्वय से यह शिविर प्रोग्राम रखा गया है। इस प्रोग्राम से आपके जीवन में नई रोशनी मिलेगी। प्रशिक्षक ने सभी को अनेकौ प्रकार का योग कराया। सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी कोमेंट्री द्वारा योग कराई।
उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी ने किया। मौके मुख्य पार्षद यशोदा देवी,समाजसेवी भूपेंद्र यादव, टेकनिया वाल्ड स्कूल के डायरेक्टर अतुल कुमार, अवध मेहता, अरुण जायसवाल, फुलेश्वर चौधरी,महेंद्र यादव,मंजुदेवी, सत्यनारायण भाई, रागिणी देवी, शाबित्री देवी, ब्रह्माकुमारी अमला बहन, बिना बहन,पूजा बहन, निशा कुमारी, मंजू देवी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, दिनानाथ यादव, डॉक्टर सुनीता यादव,नीलम देवी,पूनम देवी इत्यादि सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया।