विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का  मुंगेर में होगा आयोजन, दो कॉलेज चयनित!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर : युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केंद्र की ओर से 24 व 25 मार्च को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के दो कालेजों का चयन किया गया है। इसमें आरडी कालेज शेखपुरा तथा जेआरएस कालेज जमालपुर शामिल है। इस कार्यक्रम को लेकर विभाग ने मुंगेर को मुंगेर, जमुई तथा खगड़िया के लिए नोडल जिला नामित किया है। ऐसे में इन तीनों जिले के 18 से 25 वर्ष के युवा इस कार्यक्रम में शामिल हाे सकेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक युवाओं को सबसे पहले माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीयन कराना होगा। पंजीकरण के दौरान युवाओं को एक मिनिट का वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में पंजीयन कराने को इच्छुक युवा नौ मार्च तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद 24 और 25 मार्च को पंजीकृत युवा जेआरएस महाविद्यालय जमालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विश्वविधालय के पीआरओ प्रियरंजन तिवारी ने बताया की विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम के तहत सभी राज्यों से तीन चरणों में चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा वक्ताओं को नई दिल्ली के संसद भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अपने विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में तीन चरणों में चयन होगा। पहले चरण में माय भारत पोर्टल पर वीडियो अपलोड करना होगा। इससे 150 युवाओं को नोडल जिला-स्तर पर बुलाया जाएगा। वहां से 10 युवा राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए चुने जाएंगे और राज्य स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर संसद में अपने विचार रखने का मौका मिलेगा।

प्रियरंजन तिवारी PRO मुंगेर विश्वविद्यालय

देवराज सुमन अध्यक्ष आयोजन समिति

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें