शिवदीप लांडे फाउंडेशन द्वारा भागलपुर में रन सेल्फ रैली मिशन का हुआ आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे के नेतृत्व् में हवाई अड्डा से सेंडिस कंपाउंड तक निकाली गई यह रन सेल्फ रैली

भागलपुर स्थित हवाई अड्डा मैदान से सैनडिस कंपाउंड तक शिवदीप लांडे फाउंडेशन के द्वारा रन सेल्फ रैली मिशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आज के युवा स्वस्थ रहेंगे तभी समाज स्वस्थ रहेगा और अपना देश स्वस्थ रहेगा. …उसको लेकर यह मुहिम चलाई जा रही है, पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे फाउंडेशन के तहत मुंगेर के बाद दूसरा पडाव भागलपुर में है, आज भागलपुर के युवाओं के साथ यह रैली निकाली गई, इस रैली में भागलपुर शहर के सैकड़ो युवाओं ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया, इस रन सेल्फ में भागलपुर एयरपोर्ट से युवाओं के साथ पूर्व आईपीएस शिव दीप लांडे ने दौड़ लगाए जो तिलकामांझी मनाली चौक, कचहरी चौक होते हुए सैंडिस कंपाउंड में समाप्त हुआ, वही सेंडिस कंपाउंड पहुंचकर पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने आज के युवाओं को संबोधित किया। उन्हों आज के युवाओं से स्वस्थ रहने की अपील की और आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की बात कही। इस कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के सेकड़ों युवा मोजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें