अरविंद कुमार

मोतिहारी। इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ पानी से लबालब गड्ढे में डूबने से 3 बच्चो की मौत हो गई है ।
आपको बतादे कि ये घटना जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव की है जहाँ गांव से सेमरा के लिये कोचिंग करने जा रहे तीन बच्चे पानी में डूब गए और देखते देखते तीनो की मौत मौके पर ही हो गई ।
मरने वालों में एक छात्रा शामिल है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के वजह से पूरा इलाका जलमग्न है इसी बीच खेत के रास्ते बच्चे कोचिंग पढ़ने जा रहे थे जिसमेसे एक बच्चे का पैर सड़क किनारे गढ्ढे में फिसल गया जिसके बाद उसी को बचाने के लिये अन्य बच्चे भी आगे बढे जिसमे तीनो बच्चो की मौत हो गई । बहरहाल पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भजे दिया है । वही इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख पुकार का माहौल है ।




