रिपोर्ट- अमित कुमार!
राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पटना पुलिस ने युद्धस्तर पर मुहिम में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला गिरोह को पकड़ने में लगी है ।पटना के चित्रगुप्त नगर,पत्रकार नगर,कंकड़बाग थाना क्षेत्रों में विगत 1 महीने में वाहन चोरी की गिरफ्तारी और पूछताछ में कई सूचनाएं मिली जिसके आधार पर पुलिस ने पार्किंग किए गए 16 बाइक को बरामद किया है।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 श्री अभिनव ने बताया कि राजेंद्र नगर ट्रेमिनल रेलवे स्टेशन के पार्किंग,चित्रगुप्त नगर सब्जी मंडी,पत्रकार नगर और कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पार्क के समीप पार्किंग किए गए 16 चोरी की बाइक को पटना पुलिस ने बरामद किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 श्री अभिनव ने कहा कि शातिर बाइक चोर गिरोह चोरी की बाईकों को ऐसे चिन्हित स्थलों पर पार्क कर छोड़ देते थे वहीं दो तीन दिनों बाद वहां पहुंच मामला शांत होते ही बाईकों को शातिर चोर लेकर चले जाते थे।इसी सूचना के आलोक में चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी आलोक कुमार सहित सदर 1 के सभी थानाध्यक्ष द्वारा इलाकों को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे पार्किंग किए गए चोरी वाहनों को बरामद किया है ।चोरी के बरामद वाहनों में 4 वाहन मालिकों ने पुलिस से संपर्क किया बचे 12 बरामद बाइक का सत्यापन किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि हाल के दिनो मे कई वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ऐसे आदतन अपराधी जेल से बाहर निकल पुनः बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में लगे रहते है ।वहीं सदर asp ने कहा कि पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जेल से छुटे अपराधियों की कुंडली तैयार कर उनपर विशेष नजर बनाएगी जिससे वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आने की संभावना है।फिलहाल पार्किंग किए गए स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे फुटेज से शातिरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट




