रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर
समस्तीपुर जिला परिषद की बैठक पूसा के विद्यापति भवन सभागार में आयोजित हुआ। हालांकि बैठक शुरू होते ही उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर स के नेतृत्व में सदस्यों ने योजनाओं में गड़बड़ी व सामान रुकता नहीं रखने का आरोप लगाकर बैठक का बहिष्कार कर दिया। सदस्य नारेबाजी करते हुए हाल से बाहर निकल गए और बैठक स्थल के सामने धरना पर बैठ गए।
इस दौरान सदस्यों ने जिला परिषद अध्यक्ष पर पक्षपात का भी आरोप लगाया और कहा कि योजनाओं में समानरूपता नहीं रखी जा रही है। कई सदस्यों ने कार्य तो करा लिया है लेकिन उनका भुगतान नहीं हुआ है। जिससे क्षेत्र में उनकी स्थिति खराब हो रही है।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर ने कहा कि जिले में 51 पार्षद हैं लेकिन अध्यक्ष द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। विपक्षियों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता। उन्हें योजना नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने अध्यक्ष से सदस्यों को दिए गए योजना के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया। किन-किन सदस्यों को कौन-कौन सी योजना दी गई है। जवाब सही नहीं मिलने के बाद उन्होंने इस बैठक का बहिष्कार किया और कहा कि आगामी बैठक में समानता रखी जाएगी तो वह बैठक में शामिल होंगे। क्योंकि वह पूरे जिले में विकास चाहते हैं।
बहिष्कार करने वाले सदस्यों में अजहर आलम, रिंकी कुमारी, अरुण गुप्ता, रामप्रीत पासवान, धर्मेंद्र पासवान, उर्मिला देवी, अमिता कुमारी, ममता कुमारी, मंजू देवी, विभा कुमारी, मंजू देवी क्षेत्र संख्या 8 आदि बड़ी संख्या में सदस्य धरना पर बैठकर नारेबाजी की।




