प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंग की धरती पर होगा ऐतिहासिक स्वागत- जनक राम!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंग की धरती पर होगा ऐतिहासिक स्वागत- जनक राम अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग मंत्री

देशवासियों को प्रधानमंत्री देंगे कई योजनाओं का लाभ, पूर्वांचल का हाथ करेंगे मजबूत

आगामी 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंग की धरती भागलपुर के हवाई अड्डे में किसानों को सौगात के तौर पर कई योजनाओं का लाभ देने साथ ही आम जनों को संबोधित करने के लिए 11:00 बजे पहुंच रहे हैं जिसको लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है ,लगातार कई दिग्गज नेताओं का काफिला आना शुरू हो गया है. …गौरतलव हो की 24 फरवरी को नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंच रहे हैं जिसको लेकर शहर में सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पर नकेल कसने के लिए प्रशासन तैयार है इस बाबत आज भागलपुर में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जगत राम बिहार प्रदेश के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी सांसद अजय मंडल भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष शाह प्रीति शेखर प्राणिक बाजपेई बंटी यादव के अलावे दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे वहीं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जगत राम ने बताया कि इस जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर वासियों के साथ-साथ पूरे देशवासियों को कई बड़ी सौगात देने वाले हैं इस जनसभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग आए और अपने ओजस्वी प्रधानमंत्री की बातों को सुने वहीं उन्होंने कहा कि जो पहले अपना देश गरीब भारत के रूप में जाना जाता था वह आज सर्वशक्तिमान भारत बन चुका है उनका श्रेय सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है एक समय था जो पूरे बिहार में तेल पिलावन लाठी घुमावन का समय हुआ करता था अब किसानों के लिए सौगात देने की बात कही जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल राज्य को मजबूत करने यहां पहुंच रहे हैं ताकि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का डंका बजे और सभी समाज को संबल प्रदान हो।

Join us on:

Leave a Comment