पटना में CM की प्रगति यात्रा की तैयारी तेज़, बाढ़ अनुमंडल में डीएम और SSP ने किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 21 फरवरी को पटना जिले में प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पटना के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज बाढ़ अनुमंडल का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसे देखते हुए बाढ़ अनुमंडल में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा, और जनसंपर्क को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
“मुख्यमंत्री जी की यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। हमारी कोशिश है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।”
“मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और पूरी सतर्कता बरती जाएगी।”
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री की यह यात्रा विकास योजनाओं की प्रगति को परखने और जनता से फीडबैक लेने के लिए की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment