:- रवि शंकर अमित!
घोषणायें-
- बक्सर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं, कुछ नये काम और कराये
जायेंगे-
- ज्योति चौक से बक्सर गोलम्बर पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा।
- बक्सर-कोइलवर तटबंध का कालीकरण एवं सड़क निर्माण किया जायेगा।
- कॉव नदी पर मलई बराज का कार्य पूर्ण किया जायेगा। इसका लगभग 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
- आई०टी०आई० मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा।
- भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ संगीत महाविद्यालय स्थापित किया जायेगा।
- राष्ट्रीय उच्च पथ 922 से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर एवं बाजार तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा।
- बक्सर शहर में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।
- भोजपुर-सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
- बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
- धनसोई बाजार बाईपास पथ का निर्माण किया जायेगा।
- बक्सर के बक्सर सदर, सिमरी, चौसा, चौगाई एवं केसठ प्रखण्डों में नये प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जायेगा।
- एन0एच0- 922 से चक्की ग्राम होते हुये जनेश्वर मिश्रा गंगा सेतु तक सीधी सम्पर्कता प्रदान करने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया जायेगा।
- इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त बक्सर जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
- बिहार के हर क्षेत्र में हो रहा है रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।