प्रगति यात्रा के तहत जहानाबाद में चार जगहों पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लिया भाग!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार जहानाबाद ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान अपने लाव लश्कर के साथ जहानाबाद पहुंचे। जहानाबाद में उनके चार जगह पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से प्रगति यात्रा को लेकर उड़न खटोला से जिले के काको प्रखंड के धरहरा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिला के प्रभारी मंत्री अशोक कुमार चौधरी, मुख्य सचिव एवं डीजीपी के अलावा विभिन्न विभाग के प्रधान सचिव समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा सबसे पहले धरहरा में पहुंचा जहॉं कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने कुल 241 करोड़ का विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दिदियों से संवाद किया जिसमें उन्होंने कहा कि हम जब पहले यहां आए थे उस समय महिलाओं के पास अच्छा पहनने को भी वस्त्र नहीं रहता था और अब आप लोग सब कितना अच्छा कपड़ा पहनने लगी है और भी बोलने लगी है ।पहले आप लोग कहां बोलती थी। जब हम 2006 में यहां आए थे तो आप लोगों के हालात देखकर दूसरे लोगों से कर्जा लेकर जीविका दिदियों के लिए कई विकास योजनाएं चलाई ।इस दौरान वे करीब ढाई घंटे जिले में रहे और विभिन्न विभागों की योजनाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने अरवल एवं जहानाबाद के विकास कार्यों का समीक्षा भी अधिकारियों के साथ समाहरणालय के सभा कक्ष में किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धरहरा के बाद काजी सराय पहुंचे जहां उन्होंने नवनिर्मित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के भवन एवं मनरेगा से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इसी तरह से मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ के पास राजा बाजार अंडरपास एवं प्रस्तावित आरओबी का स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपने दल बल के साथ मलहचक स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेडियम के पुनर्निर्माण कार्य को बारीकी से देखा। इसके बाद उपस्थित खिलाड़ियों से भी उन्होंने रूबरू हुए और खिलाड़ियों को उत्साहित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला समाहरनालय स्थित दीदी की रसोई का भी मुआयना किया। जहां जीविका दीदी से रसोई के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ अरवल एवं जहानाबाद जिले की समीक्षा बैठक की। इस बाबत जदयू के प्रदेश नेता निरंजन केशव उर्फ प्रिंस ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलेबासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।उत्साह इस कदर है जो देख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्य जिले में किए हैं और कई का आज शिलान्यास के साथ-साथ उद्घाटन भी किया गया है ।इस मौके पर हम के राष्ट्रीय नेता रितेश कुमार उर्फ चुन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जिले में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं हम लोगों के द्वारा भी जहानाबाद एवं मखदुमपुर के विकास के लिए कई चीजों की मांग की गई है। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जहानाबाद जिला जदयू अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के अलावे विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें