रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल:- कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा छातापुर प्रखंडान्तर्गत रामपुर पंचायत में जिला का पहला नवनिर्मित मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्लास्टिक दाना प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आवश्यक निदेश दिया गया। पंचायतों में निर्मित WPU से रॉ मटेरियल को PMWU से प्रसंस्कृत कर नवनिर्मित प्लांट से लिंक किया जाये, जिससे जिला में ही प्लास्टिक अपशिष्ट का पूर्ण प्रबंधन किया जा सके। निरीक्षण के क्रम में सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, शंभुनाथ, अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेनीगंज, सुश्री सोनम, ज़िला समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, छातापुर एवं अन्य उपस्थित थे।