रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मुख अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
मधुबनी -मधवापुर प्रखंड के साहरघाट में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर हरलाखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जेएन कॉलेज के प्राचार्य फूलो पासवान, डॉक्टर संजय कुमार सुमन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार सुमन के सौजन्य से आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में हरलाखी विधानसभा क्षेत्र सहित कई स्थानों से पहुंचे करीब पांच सौ से अधिक शिक्षकों को सम्मान पत्र के साथ पाग दोपटा से सम्मनित किया गया। वही डायरी व कलम भेंट स्वरूप प्रदान किया। मौके पर जेएन कॉलेज मधुबनी के प्राचार्य डॉक्टर फूलो पासवान ने कहा कि शिक्षकों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन प्रसन्नता की बात है। शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होते है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा से उच्च शिक्षा तक शिक्षकों की भूमिका पर व्यापक प्रकाश डाला। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी समाज मे अपने महत्व को समझ कर अपना अचार व्यवहार रखना चाहिए। ताकि वह दूसरों के लिए अनुकरणीय हो। वही डॉक्टर संजय कुमार सुमन ने कहा शिक्षकों को सम्मान कर मै बहुत खुश हूं। शिक्षक हमारे समाज के निर्माता होते हैं, वही समाज बनाते हैं और वही परिवार बनाते हैं वही देश बनाते हैं। इस मौके पर कई वर्तमान व अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने समाज व देश के विकास में शिक्षकों की भूमिका के संबंध में चर्चा की। अवकाश प्राप्त शिक्षक गंगा प्रसाद यादव की अध्यक्षता तथा शिक्षक अमरेंद्र मिश्र के मंच संचालन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक राजदेव साह, देवचन्द्र ठाकुर, बिलटू मंडल, अमरेंद्र झा, मनोज यादव, सुरेंद्र पासवान सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।