रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!
जमुई मंझवे में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
–जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे करंट की चपेट में आने से 53 वर्षीय उमेश पासवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों व स्वजन ने बिजली विभाग के खिलाफ़ जमकर आक्रोश जताया है। स्वजन ने बताया कि गांव स्थित ट्रांसफार्मर के पास उमेश पासवान पेशाब कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे की बिजली पोल में करंट आ गई। जिसके चपेट में आने से उमेश पासवान की मौत हो गई। उमेश पासवान की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
वाइट -मृतक के परिजन




