:- रवि शंकर अमित!
अनंत सिंह व सोनुमोनू गैंगवार मामले में आरोपियों के घर गाजे बाजे के साथ चिपकाया इश्तेहार, परिजनों व ग्रामीणों का विरोध!
बहुचर्चित अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच गैंगवार मामले में पुलिस ने चिपकाए इश्तहार, इस दौरान पुलिस क़ो करना विरोध का सामना!
एंकर – मोकामा के बहुचर्चित सोनू मोनू और अनंत सिंह के बीच गैंगवार मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने आज ढोल बाजे नगाड़े के साथ आरोपियों के घर इश्तहार चश्मा किया, इस दौरान पुलिस को सभी स्थानों पर विरोध का सामना करना पड़ा, सर्वप्रथम जैसे ही पुलिस मोनू सिंह के घर पर पहुंची मोनू सिंह की बहन नेहा कुमारी ने कहा कि यह उसके दादा के द्वारा उसे दान में दी गई जमीन है जिसपर सोनू मोनू का कोई अधिकार नहीं है, और घर भी उसी ने बनवाया है, इसी तरह गौतम सिंह और सौरभ सिंह के घर भी जब पुलिस गई तो वहां भी विरोध का सामना करना पड़ा! वही अपर पुलिस अधीक्षक बार राकेश कुमार ने इस बाबत प्रश्न करने पर बताया कि ऐसे हथकंडे अपराधी या उनके परिजन अक्सर अपनाते हैं ताकि वह खुद को कुर्की की कार्रवाई से बचा सके, हालांकि हमने हर उस जगह पर इश्तहार लगाया है जो तकनीकी अनुसंधान के क्रम में और साक्ष्य के आधार पर सही पाए गए हैं, और जो घटनास्थल थे, जो जो अनुसंधान में वाकई आरोपी पाए गए हैं सिर्फ उन्हीं के घर पर इश्तहार पुलिस चिपकाई है और इसके चिपकाने से जो अवधि मिला है न्यायालय के द्वारा उसके दौरान आरोपियों ने आत्म समर्पण नहीं किया तो उनके घर पर फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्क किया जाएगा!
इस मामले में अनंत सिंह और सोनू मोनू दोनों तरफ से FIR दर्ज करवाया गया था, वहीं पुलिस ने कुल चार फिर दर्ज किए थे जिसमें अनंत सिंह और सोनू सिंह आत्मसमर्पण कर चुके हैं जबकि सोनू सिंह के भाई मोनू सिंह,गौतम सिंह सौरभ सिंह और कन्हैया सिंह ने अभी तक आत्मसमर्पण नहीं किया है जिसके घर पुलिस आज इश्तेहार चिपकाने पहुंची थी, इसी दौरान पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा है, हालांकि कई थाने की पुलिस को साथ लेकर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सभी जगह इश्तिहार चश्मा कर दिया और आरोपियों को आत्म समर्पण का आखिरी समय दिया है इसके बाद भी अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके घर अब कुर्की की जाएगी!
बाइट – राकेश कुमार ASP बाढ़
बाइट – नेहा कुमारी, सोनू मोनू की बहन
बाइट – ग्रामीण व अन्य आरिपियों के परिजन




