सीवान- महाराजगंज पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गायब छात्र को किया बरामद।

SHARE:


प्रमोद/सीवान!


सीवान- जिले के महाराजगंज थाना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 11 वर्षीय छात्र को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने बताया कि सिहोता बंगरा निवासी उषा देवी ने एक आवेदन दिया कि उनका 11 वर्षीय पुत्र गायब है और उसकी साइकिल स्कूल ड्रेस और बैग दारौंदा स्टेशन पर मिला है। इस सूचना के बाद महाराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त बालक रोहन कुमार की तलाश शुरू कर दी और प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त बालक को प्रयागराज के समीप झूसी स्टेशन से बरामद कर लिया। छात्र की माँ ने अपने आवेदन में लिखा था कि मेरा बेटा घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन वह स्कूल नहीं गया खोजने पर उसकी साइकिल स्कूल बैग और स्कूल के कपड़े दरौंदा स्टेशन के पास मिला है इस आवेदन पर महाराजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पास झूसी में बरामद कर लिया ।पुलिस के इस कार्रवाई की आम लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment