भागलपुर पहुंची केंद्रीय टीम ने बाढ़ से हुई क्षति का किया आकलन!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

मंगलवार को जिले में आसपास के इलाकों में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने केंद्रीय टीम भागलपुर पहुंची और तीन जिलों के डीएम के साथ समीक्षा बैठक की| आपको बता दें कि बिहार सरकार ने केंद्र को बाढ़ से 3764 करोड़ का नुकसान का ब्योरा सौंपा है| बाढ़ से सबसे अधिक 1470 करोड़ का नुकसान जल संसाधन विभाग काे हुआ है, जबकि कृषि विभाग ने 661 करोड़ का नुकसान बताया| मंगलवार को भागलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह ने समीक्षा भवन में भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया के जिलाधिकारी के साथ आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की| सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र में हुए नुकसान का ब्योरा दिया| टीम में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के निदेशक दीपेंद्र कुमार, कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक डॉ मान सिंह, जल शक्ति मंत्रालय बिहार के निदेशक संजीव कुमार सुमन, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रदीप कुमार लाल ग्रामीण विकास मंत्रालय के उप सचिव शैलेश कुमार शामिल थे ! हम आपको बता दें कि साल 2017 में केंद्र सरकार ने बिहार को 1700 करोड़ 2019 में 1000 करोड़ 2020 में 1255 करोड़ रुपये दिए थे |

Join us on:

Leave a Comment