रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अलग अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस द्वारा समकालीन अभियान चलाकर ये गिरफ्तारी किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का पहचान अजित नारायण सिंह, पिता नागेश्वर सिंह, गांव डुमरी, थाना रहिका, को शराब के साथ तो वही शत्रुघ्न पासवान, गांव मारर, थाना रहिका, सत्यनारायण मंडल, पिता जगत नारायण मंडल, गांव पोखरनी के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर एवं अजीत नारायण सिंह को नेपाल निर्मित देसी शराब 18 लीटर 300 एम एल 61 बोतल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव डुमरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए चारो आरोपी के विरुद्ध आबस्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया गया है।




