पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद में 14 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा को लेकर आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है चपे चपे पुलिस के जवानों को तैनात करने का पुलिस पदाधिकारी दावा कर रहे हैं लेकिन यात्रा से महज दो दिन पहले बीच सड़क पर एक मरीज को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने के नाम पर दो लोग आपस में भिड़ गए। दिनदहाड़े दोनों एक दूसरे को मारपीट करने लगे। इस मारपीट की घटना को देख कई लोग तमास बीन बने रहे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने जीजा एवं साला के बीच हो रहे खुलेआम मारपीट को शांत कराया
। तब जाकर दोनों शॉंत हुए। अब सवाल यह उठता है कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के यात्रा को लेकर जिला मुख्यालय में पुलिस की चुस्त गस्ती का दावा किया जा रहा है वही खुलेआम जिला मुख्यालय के मुख्य सड़क पर मारपीट कहीं ना कहीं पुलिसिया दावा का पोल खोल दे रहा है
।यह मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय के बीच स्थित दरधी नदी पुल का है जहां जमुआवॉं गांव का रहने वाला जीजा ने कोरमा गांव के रहने वाले अपने साला को जमकर मारपीट किया। मारपीट में साला को चोटे भी आई है। इस बाबत मारपीट करने वाला जीजा ने बताया कि एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था जिसका इलाज कराने के लिए वह कह रहा था मगर इलाज नहीं कराया जा रहा था इसी बात को लेकर मारपीट की गई मारपीट के इस नजारे को कई लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई।




