रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
– 2 मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाला महाजुटान गरीबों के अधिकारों की दावेदारी का सम्मेलन होगा – शशि यादव, विधान परिषद सदस्या, भाकपा माले
मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिहारी गांव गुलरिया टोले पर लखींद्र सदाय की अध्यक्षता में माले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हूई। बैठक में आगामी 2 मार्च को पटना में भाकपा माले का महाजुटान गरीबों–वंचितों के हक और अधिकारों की दावेदारी के लिए होगा। इस महाजुटान से हमे वास–आवास की गारंटी, गरीबों को आय प्रमाण पत्र बांटने तथा भूमिहीनों को जमीन वितरित करने की मांगों को राजनीतिक गलियारों तक पहुंचाना चाहते हैं। जदयू –भाजपा की सरकार में गरीबों के साथ जो धोखा और दमन हुआ है, उसका भयावह मंजर राज्य में चारों ओर दिखाई दे रहा।
उक्त बातें भाकपा माले की विधान परिषद सदस्या शशि यादव ने मधुबनी के मधवापुर प्रखंड के गुलरिया टोल पर आयोजित मीटिंग के दौरान कही।
मौके पर माले जिला सचिव कामरेड ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि हम प्रखंड तथा ग्रामीण स्तर पर जनता से संवाद कर मूलभूत मुद्दों पर उन्हें एकजुट करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। ताकि जदयू –भाजपा की डबल इंजन सरकार के कुशासन का वास्तविक चेहरा जनता के सामने स्पष्ट हो सके।
वहीं माले नेता मयंक कुमार ने 2 मार्च को पटना में होने वाले महाजुटान के संबंध में कहा कि जनता में महाजुटान को लेकर पर्याप्त उत्साह है। बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव की सुगबुगाहट जमीनी स्तर पर देखने को मिल रही है। बैठक को मधवापुर प्रखंड सचिव कामेश्वर राम, लखींद्र सदाय कय लोगों ने संबोधित किया। बैठक में स्थानीय स्तर पर तीन दलित गरीब टोला के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में रंजू देवी, प्रमीला देवी सहित कय लोगों ने भाग लिया। वही पार्टी द्वारा आयोजित जन सम्पर्क अभियान में दर्जनों लोगों ने भाग लिया।




