रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड टीपीसी भवन में प्रखंड प्रमुख गोपाल दास की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की शुरुआत पूर्व के बैठक में पारित सभी प्रस्तावों पर समीक्षा के साथ किया गया। जहां पूर्व में पारित किए गए कई प्रस्तावों की अनदेखी को लेकर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त किया। सदन में सबसे पहले आंगनबाड़ी की लापरवाही का मुद्दा गरमाया रहा। दरअसल सीडीपीओ के अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में मौजूद पर्यवेक्षिका से सिसौनी पंचायत का हवाला देते हुए पूछा गया कि सामुदायिक भवन रहते हुए क्यों निजी आवास पर केंद्र संचालित होता आ रहा है। एवं प्रखण्ड में कुल कितने आंगनवाड़ी है जिसका संचालन निजी आवास पर हो रहा है। उसके बाद जनप्रतिनिधियों ने राशन कार्ड बनवाने में हो रही परेशानी व बिचौलियों के माध्यम से मोटी रकम लेकर बनाया जा रहा राशन कार्ड का मुद्दा गरमाया। उसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए सदन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, मनरेगा, बिजली, आवास योजना, भूमि विवाद आदि विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। साथ ही विभन्न योजनाओं को सदन में पारित भी किया गया। बैठक में बीडीओ रवि शंकर पटेल, बी पी आर ओ अमित अक्षय मिश्रा, बी ई ओ सुनील कुमार तिवारी, एमओ प्राणनाथ मुन्ना, सीएचसी प्रभारी रिलेश कुमार, पूर्व प्रमुख सह पंसस राजेश कुमार पांडेय उर्फ बालाजी, पूर्व प्रमुख उज्ज्वला कुमारी, संतोष कामत, मुखिया यदुवीर साह, शिवचन्द्र मिश्र, रमेश मिश्र, मोहम्मद जुनैद, महिला पर्यवेक्षिका रूपम कुमारी, रूबी कुमारी, भुपेन्द्र लाल कर्ण, जामुन शुक्ला, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पदाधिकारी यों ने बैठक में भाग लेकर अपने बातों को रखा।




