केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध’ विषय पर गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की
मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘डिजिटल क्रांति’ का साक्षी बन रहा है, इसके साइज़ व स्केल को समझकर ही साइबर क्षेत्र की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है
AI का उपयोग कर ‘म्यूल अकाउंट्स’ की पहचान करने और ऑपरेट होने से पहले ही इन्हें बंद करने की दिशा में काम किया जाएगा
गृह मंत्री ने साइबर अपराध रोकने के लिए मोदी जी के ‘रुकें, सोचें और फिर कार्रवाई करें’ के मंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया
मोदी सरकार साइबर अपराधों से निपटने के लिए चार प्रकार की रणनीति-Convergence, Coordination, Communication और Capacity पर आगे बढ़ रही है
गृह मंत्री ने कहा कि साइबर अपराध रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और साइबर हेल्पलाइन ‘1930’ के प्रचार पर अधिक ध्यान हो
साइबर स्पेस में सॉफ्टवेयर, सर्विसेज़ और यूजर्स, इन तीनों के प्रयास से ही साइबर धोखाधड़ी से निपटने में पूर्ण सफलता मिलेगी
सदस्यों ने ‘साइबर सुरक्षा व साइबर अपराध’ संबंधी मुद्दों पर अपने सुझाव दिए और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की