वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मे अतिथि शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

अतिथि शिक्षक हित से सम्बन्धित विभिन्न सवालों पर विचार विमर्श को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षक संघ की एक बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ. आदित्य कुमारआनन्द की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर आगामी बजट सत्र के दौरान पटना में दो दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा।यह धरना आगामी छह और सात मार्च को पटना दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार से अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण के साथ साथ विभिन्न विषयों में छात्रों के संख्यानुपात में शिक्षकों के पद सृजित करने की मांग की जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ.आदित्य कुमार आनन्द ने कहा कि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता तथा शिक्षा मन्त्री सुनील कुमार की उपस्थिति में विधान परिषद शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. रामवचन राय, समिति के संयोजक डॉ. संजीव कुमार सिंह, सदस्य डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. नवलकिशोर यादव समेत अन्य सदस्यों की बैठक में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की अर्हता, योग्यता एवं प्रक्रिया को नियमित शिक्षकों के समान बतलाते हुए उनके सेवा नियमितीकरण की सर्वसम्मत मांग पर शिक्षा मन्त्री सुनील कुमार द्वारा इसकी समीक्षा किए जाने की बात कही गई है। परन्तु, लम्बा समय बीत जाने के बाद भी अब तक शिक्षा विभाग की ओर से इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री से हमारी मांग है कि विभागीय स्तर पर यथाशीघ्र सकारात्मक
निर्णय लेते हुए राज्य के विश्ववविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त करें।
संरक्षक डॉ. अमर कुमार ने कहा कि अतिथि शिक्षक कॉलेजों में पठन पाठन के अलावा हर कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।आज के समय में अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमित करना आवश्यक है।सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें।मौके पर
डाॅ.राकेश चौधरी,डाॅ राजेश कुमार.डाॅ.पंकज कुमार डाॅ.मनीष प्रसाद ,डॉ.एस.डी.सिंह, डाॅ.युगल किशोर,डाॅ. आशुतोष कुमार, डॉ.संजय कुमार, डॉ.एस.पी.राय,डॉ.राजीव, डॉ.संगीता कुमारी,डाॅ.आनामिका,ङाॅ.मुकेश कुमार, डॉ.सुकेशवर,आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment