रिपोर्ट- सुमित कुमार!
-तीन पिस्टल छह मैगजीन और एक बाइक के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार , भागलपुर से हथियार लेकर मुंगेर आ रहा था तस्कर।
-मुंगेर : बरियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोरघट पुल के पास एक हथियार तस्कर सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस देशी पिस्टल और मैगजीन को बरामद किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की सूचना मिली भागलपुर सुल्तानगंज की और एक बाइक सवार अवैध हथियार लेकर मुंगेर की और आ रहा है इसी सूचना पर बरियारपुर थाना पुलिस और विशेष टीम के द्वारा घोरघट पुल पर पहुंचकर वाहन जाँच अभियान शुरू किया जंहा पुलिस को देख एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति भागने का प्रयास किया जंहा सशस्त्र पुलिस बल द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया , जाँच के दौरान पुलिस ने देशी पिस्टल और मैगजीन की बरामदगी की गयी। एसपी ने बताया की गिरफ्तार सन्नी कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानी गंज का रहनेवाला है। पूछ ताछ के दौरान सन्नी बताया वह हथियार की डिलीवरी का काम करता है प्रत्येक पीस हथियार पर 2500 रुपये मिलता है और भागलपुर से हथियार लेकर मुंगेर आ रहा था। एसपी ने कहा सन्नी ने बताया की भागलपुर जिला में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है जहां चोरी छिपे दियारा इलाके में अवैध हथियार बनता है। उन्होंने आगे बताया की कई नाम सामने आये जिसकी जाँच की जा रही है
बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




