मुंगेर- मिठाई दुकानदार से रंगदारी के लिए मारपीट और गोलीबारी,उग्र लोगों ने किया सड़क जाम!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग में मिठाई दुकानदार के साथ अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगने के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने को लेकर बुधवार की देर शाम पीड़ित दुकानदार सहित स्थानीय लोगों के द्वारा जिला मुख्यालय से हेरू दियारा जाने वाली मुख्य मार्ग को चुआबाग के समीप एक घंटा तक जाम रखा। सूचना मिलने पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और वाहनों के आवागमन को चालू कराया।

जबकि मारपीट में घायल दुकान सहित उसके स्टाफ को इलाज के लिए सदर अस्पताल पुलिस लेकर गई। वहीं पीड़ित दुकानदार अभिषेक कुमार के भाई आलोक कुमार ने बताया कि लल्लू पोखर के नया टोला के कुछ अज्ञात लोग उसके दुकान पर लगातार एक माह से पांच से छह की संख्या में आते थे और उसके दुकान में खाकर बिना पैसे दिए ही चले जाते थे। पैसा मांगने पर मारपीट करने की धमकी दी जाती थी।

एक लाख रुपया रंगदारी मांगने का आरोप
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मंगलवार की सन्ध्या में 5 से 6 संख्या में लोग आए जो शराब के नसें में धुत थे। इस दौरान सभी दुकान पर आए और एक लाख रूपया देने की मांग किया। जिसके बाद जब हमलोगों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे और दहशत बनाने के लिए दो राउंड गोली फायर करते हुए चले गए। जिसके बाद हमलोगों ने इसकी सूचना कासिम बाजार थाना को लिखित में दिया। वहीं बुधवार की शाम नया टोला के ही अज्ञात 5 की संख्या में युवक आए और पूछा कि मांगा गया रकम क्यों नहीं दिया।

जिसके बिना कुछ बोले ही दुकान के स्टाफ सहित दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें दुकानदार अभिषेक, आलोक और दुकान का स्टाफ सुनील कुमार, राजवन कुमार और बिरु कुमार घायल हो गया। वहीं जाने के क्रम में बक्सा में रखा लगभग 15 हजार रुपया ले भागने का आरोप लगाया। इस दौरान अपराधियों द्वारा 1 राउंड गोली भी चलाया गया। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार सहित आसपास के लोग सड़कों पर उतर गए और जाम कर दिया।

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि पीड़ित के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। घटना में जो भी आरोपी होंगे उसकी पहचान कर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

बाइट;रुबीकांत कच्छप थाना अध्यक्ष कासिम बाजार

बाइट:आलोक कुमार

Join us on:

Leave a Comment