रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक अनुमंडल सभागार में आयोजित की गई। शांति समिति में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी सदस्यों को सरकार के द्वारा सरस्वती पूजा मनाया जाने के संबंध में जारी दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य रूप से बताया गया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और कोई भी पूजा समिति यदि डीजे का उपयोग करती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जबरन चंदा वसूली की कोई घटना यदि प्रकाश में आती है तो जबरन चंदा वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विसर्जन जुलूस पर पुलिस के द्वारा विशेष रूप से मार्ग का सत्यापन करते हुए जुलूस के मार्ग पर नजर रखी जाएगी। शांति समिति के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि सुपौल में शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मनाया जाने का इतिहास रहा है और इस बार भी शांतिपूर्वक सरस्वती पूजा मना लिया जाएगा। शांति समिति के सदस्यों के द्वारा अनुरोध किया गया कि सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को कायम रखने हेतु पुलिस की गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता होगी ताकि किसी भी तरह से सामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सभी सदस्यों को जानकारी दी गई की आवश्यकता अनुसार सभी जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है विभिन्न जगहों को चिन्हित किया जा चुका है एवं किसी भी तरह से असामाजिक तत्व पर निगरानी रखी जाएगी तथा विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक स्वाद कायम रखा जाएगा।




