:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में आज बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह जी की पुण्यतिथि जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई। साथ ही साथ बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने इंडोर स्टेडियम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। इस दौरान बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि श्री कृष्ण बाबू का पुण्यतिथि है। उन्होंने बताया है कि श्री कृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। और श्री कृष्ण सिंह एक राष्ट्रीय नेता ही नहीं वह एक आदर्श के रूप में थे।
उन्होंने देश की आजादी के बाद बिहार का विकास किया थे। खासकर बेगूसराय में काफी विकास किया। आज श्री कृष्ण बाबू लोगों के लिए आदर्श बने हुए हैं।यहां तक कि उनके द्वारा स्थापित संस्थाओं को सुरक्षित रखने में भी कामयाब नहीं हो रहे हैं। वे जाति धर्म से ऊपर उठकर बिहार के लोगों के लिए काम किये थे।
बाइट_ तुषार सिंगला ,डीएम बेगूसराय




