प्रयागराज हादसे पर सांसद सुरेंद्र यादव मर्माहत, की जाँच की माँग!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान मची भगदड़ में हुई कई लोगों के मौत एवं जख्मी के परिजन के प्रति स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए वहां की व्यवस्था सही था कि नहीं था। यह अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस जगह पर देश के गृह मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री सभी लोग पहुंचकर आस्था के कुंभ मेला में डुबकी लगाई। यह घटना कैसे घटी इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है जो लोग इस घटना में मारे गया हैं उनके प्रति में मेरी संवेदना है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है। व्यवस्था सभी लोगों को सही ढंग से मिले यही मेरी कामना है।सॉंसद सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद जिला समाहरणालय में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर जहानाबाद जिला अधिकारी अलंकृता पांडे के साथ-साथ परिवहन विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस मौके पर लोगों से परिवहन नियम के पालन करने की भी अपील की गई साथ ही साथ परिवहन के कायदे कानून को सही ढंग से धरातल पर उतरने की भी बात कही गई

Join us on:

Leave a Comment