बांका जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात: मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा 2 फरवरी को प्रस्तावित!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बांका संवाददाता!


बांका जिले के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा दिनांक 2 फरवरी 2025 को बांका जिले में प्रस्तावित है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महोदय राजपुर मौजा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे और जिले को यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदान करेंगे। यह बांका जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि अब यहां स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम स्थापित होंगे और क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान स्थल पर ही

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा से पहले जिला पदाधिकारी, बांका ने स्वयं स्थल का दौरा किया और ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण परियोजना की जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही उनका निराकरण किया, जिससे ग्रामीणों काफी उत्साहित और खुश हुए । इसमें सभी ने हर्षो उल्लास से भाग लिया एवं खुशी से तालियां भी बजाई।

विद्युत बिल समस्या का त्वरित समाधान

ग्रामीणों ने बिजली बिल में गड़बड़ी की समस्या रखी, जिस पर जिला पदाधिकारी ने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ सुनिश्चित

कुछ किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की, जिस पर जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सभी प्रभावित किसानों के नाम दर्ज कराकर योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बांका के लिए विकास की नई दिशा
बांका जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज न केवल स्थानीय नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और शैक्षणिक विकास को भी गति देगा। मुख्यमंत्री की यह यात्रा जिले के विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी और लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें