बिहार बनाम उत्तर प्रदेश : दोनों टीमें रणजी मुकाबले के लिए तैयार, 23 जनवरी से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

BCA पटना, 21 जनवरी 2025: बिहार और उत्तर प्रदेश की टीमें रणजी ट्रॉफी के बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह मैच 23 जनवरी से पटना के मोईनुल हक़ स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी और इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को शानदार खेल देखने को मिलेगा।

पटना साहेब गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे यूपी के खिलाड़ी

पटना पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक पटना साहेब गुरुद्वारा का आज दौरा किया। खिलाड़ियों और स्टाफ ने गुरुद्वारे में माथा टेककर टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद, टीम मोईनुल हक़ स्टेडियम पहुंची और वहां अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।मौके पर BCA की तरफ से लाईजनर ऑफिसर रुपका कुमार मौजूद रहे।

मोईनुल हक़ स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास

दोनों टीमों के खिलाड़ी आज मोईनुल हक़ स्टेडियम में अभ्यास करते नजर आए। उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रैक्टिस किया। वहीं, बिहार टीम के खिलाड़ियों ने भी नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाने के लिए बिहार की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है।

दोनों टीमें उत्साहित और तैयार

बिहार की टीम ने हाल के सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और इस मुकाबले में भी अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है। कोच और कप्तान ने खिलाड़ियों को जीत के लिए रणनीतिक निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम भी अपनी बेहतरीन फॉर्म और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर मजबूत चुनौती पेश करने की तैयारी में है।

मैच की जानकारी

  • स्थान: मोईनुल हक़ स्टेडियम, पटना
  • तारीख: 23 जनवरी 2025 से
  • समय: सुबह 9:00 बजे

अभिषेक तिवारी
मीडिया मैनेजर
BCA
संपर्क : 6201414112

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें