रिपोर्ट- अमित कुमार!
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल भी उपस्थित रहे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पटना में आयोजित 85वें अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के बीच यह मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: सुपौल के लिए रवाना
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 10:00 बजे प्रगति यात्रा के तहत पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा सुपौल के लिए रवाना हुए।
सुपौल में कार्यक्रम:
सुपौल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें भवन निर्माण, पुल-पुलिया, और अन्य बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने शहर का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से फीडबैक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक:
दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री ने बड़ी समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के सचिव, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री को सुपौल में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, जनप्रतिनिधियों से समस्याओं पर फीडबैक लेकर उनका ऑन स्पॉट समाधान किया गया।




