रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया है। जिले के मंदिरों को चोरों द्वारा सोफ्ट टारगेट बनाने का सिलसिला बंद होने का नाम नही ले रहा है। वही रात के घने कोहरे का फायदा उठाकर तीन चोर बेलहा गांव स्थित दुर्गा मंदिर से लाखों की चोरी करते सी सी टीवी केमरे में कायद हो गया। वही इस बात की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर दल बल के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच परताल कर रही है। वही जिले के मंदिरों को लगातार चोरों द्वारा टारगेट किए जाते रहने से लोगों में चर्चा परिचर्चा का बाजार गर्म है।




