मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व० सिद्धेश्वर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 19 जनवरी 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी,

सेक्टर-7 स्थित पार्क में त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व० सिद्धेश्वर प्रसाद जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्व० सिद्धेश्वर प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधायक ई० सुनील, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० सिद्धेश्वर प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें