राजद की बैठक से निकलते ही नितीश सरकार पर तेजस्वी का जोरदार वार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


राजद की महत्वपूर्ण बैठक के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, नीतीश कुमार पर साधा निशाना


पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, और बिहार की विकास योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

तेजस्वी यादव ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

5 जुलाई को पार्टी का खुला अधिवेशन पटना के बापू सभागार में होगा, जो पार्टी के स्थापना दिवस के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने और जनता के लिए विकास योजनाओं को लागू करने का वादा किया।

नीतीश कुमार के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया:
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेगूसराय में महिलाओं पर दिए बयान को “शर्मनाक और घटिया” करार दिया। उन्होंने कहा,
“नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं का अपमान किया है। ऐसा बयान मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। वह थक चुके हैं और अब राज्य चलाने योग्य नहीं हैं।”

राहुल गांधी से मुलाकात पर बयान:
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर कहा कि यह एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की 17 महीने की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा।

अगले कार्यक्रम:

24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर फुलपरास में कार्यक्रम आयोजित होगा।

पार्टी का संगठनात्मक विस्तार और विचारधारा को हर स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

बाइट:
तेजस्वी यादव,
नेता प्रतिपक्ष, राष्ट्रीय जनता दल

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें